फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियर: मेरठ से उर्स में आए दंपती का गोद लिया दो महीने का बेटा लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Fri, 29 Sep 2023 06:36 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

बच्चे की मां रस्सी पर कपड़े सुखाने और पिता खाना लेने के लिए चला गया। जब सोनी वापस आई तो रिहान गायब था। सोनी ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
बच्चा चोरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सालाना उर्स में आई एक महिला जायरीन का गोद लिया हुआ दो माह का बेटा संदिग्ध हालात में लापता हो गया। पुलिस और परिजनों ने बच्चे की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, बच्चे के चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। उधर, पुलिस बच्चे की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन


मेरठ के श्यामनगर निवासी अशरफ अपनी पत्नी सोनी और रिश्तेदारों के साथ बुधवार को साबिर पाक के सालाना उर्स में आए हुए थे। परिवार रैन बसेरे में ठहरा हुआ था। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बच्चे की मां पास में रस्सी पर कपड़े सुखाने और पिता खाना लेने के लिए चला गया। जब सोनी वापस आई तो रिहान गायब था। सोनी ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें... हरिद्वार में इस जगह पिंडदान करने से पितरों को मिलता है मोक्ष, भगवान विष्णु से है नाता
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अशरफ भी खाना लेकर रैन बसेरे में आया ताे उसे यह पता चला तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए दरगाह क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, बच्चे के चोरी होने की आशंका जताई जा रही हैं। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि दंपती ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदार से दो माह पूर्व ही बच्चा गोद लिया था। बताया कि बच्चे की गहनता से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें