फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पांजलि बिल्डर्स: अश्वनी मित्तल को रिमांड पर उसके घर ले गई पुलिस, मिली पॉवर ऑफ अटार्नी, कई चेकबुक और पासबुक

Fri, 29 Sep 2023 03:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

फ्लैट में निवेश करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल और राजपाल वालिया के खिलाफ राजपुर और डालनवाला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पासबुक - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्पांजलि बिल्डर्स के खिलाफ करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार अश्वनी मित्तल को पुलिस एक दिन की कस्टडी रिमांड पर हरिद्वार स्थित उसके घर ले गई। पुलिस को वहां से कई जमीनों के पॉवर ऑफ अटॉर्नी, एमओयू, बैंक पासबुक और चेक बुक बरामद हुए हैं। पुलिस ने दीपक और राखी मित्तल के संबंध में भी पूछताछ की।

विज्ञापन


फ्लैट में निवेश करने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में दीपक मित्तल, पत्नी राखी मित्तल और राजपाल वालिया के खिलाफ राजपुर और डालनवाला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। दीपक और राखी मित्तल पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है। वहीं, राजपाल वालिया पर हाल ही में 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामले में पुलिस ने हरिद्वार से दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी एक दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी।

पुष्पांजलि प्रोजेक्ट: आरोपियों की गिरफ्तारी से फ्लैट खरीदारों को जगी उम्मीद, बोले- संपत्ति अटैच कर लौटाएं पैसा
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस रिमांड पर उसे हरिद्वार ले गई। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पुष्पांजलि रियलम्स ग्रुप और उसके सहयोगियों के 41 खातों को फ्रीज कर दिया है। इन खातों में 205 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। कुछ विदेशी खातों के बारे में भी जानकारी मिली है। दुबई के एक बिल्डर के साथ लेनदेन के साथ ही पुलिस ने फिल्मों में भी निवेश की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें