फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार के लिए 'तकरार': प्रेमियों से शादी की जिद पर अड़ीं दो बहनें, इसके बाद जो किया उससे परिजनों के उड़ गए होश

Wed, 18 Oct 2023 06:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। साथी दोनों के घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। इतना ही नहीं दोनों के परिजनों ने मोबाइल भी ले लिए।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में दो सगी बहनें अपने-अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गईं। परिजनों ने दोनों का रिश्ता कहीं और तय किया तो इन्कार कर दिया। साथ ही दोनों बहनों ने कोतवाली पहुंचकर परिजनों की पुलिस से शिकायत कर दी। 

विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगी बहनों की करीब एक साल पूर्व गांव में एक शादी में दो युवकों से मुलाकात हुई थी। दोनों बहनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों ने युवकों को अपने-अपने मोबाइल नंबर दे दिए और लंबी बातचीत होने लगी।

साथ ही दोनों बहनों ने शादी की कसमें भी खाईं। बताया जा रहा है कि दोनों के प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिजनों पर लगी तो उन्होंने विरोध किया। साथी दोनों के घर से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दी। इतना ही नहीं दोनों के परिजनों ने मोबाइल भी ले लिए।

Roorkee: डेटिंग एप पर हुआ प्यार...घरवालों ने कराई सगाई फिर टूटा रिश्ता और पुलिस तक पहुंचा मामला

जबरन शादी कराने का लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि इस बीच परिजनों ने दोनों का रिश्ता एक गांव निवासी दो सगे भाइयों से तय कर दिया। इसकी भनक दोनों को लगी तो उन्होंने विरोध किया। साथ ही दोनों ने बुधवार देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर परिजनों की शिकायत की। दोनों ने शिकायत कर बताया कि परिजन उनकी जबरन शादी करवाना चाहते हैं जबकि वह अपने-अपने प्रेमी से शादी करना चाहती हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को दी चेतावनी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उनकी बिरादरी के नहीं है इसलिए वह शादी नहीं करना चाहते हैं। पुलिस ने दोनों को समझाकर किसी तरह परिजनों के साथ घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि फिलहाल दोनों युवतियों को समझाकर घर भेज दिया गया है। साथ ही परिजनों को चेतावनी दी गई है कि दोनों पर जबरन शादी का दबाव बनाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें