फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति प्रसाद विवाद: भगवानपुर में घी की कंपनी पर छापा, उत्तराखंड FSD और आंध्र प्रदेश की टीम ने लिए सैंपल

Sun, 06 Oct 2024 04:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंदिर से मिलने वाले प्रसाद लड्डू में जो घी इस्तेमाल हो रहा था। वह उत्तराखंड के भगवानपुर स्थित चौल्ली शहाबुद्दीनपुर स्थित एक कंपनी में बन रहा था।
विज्ञापन
घी कंपनी पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसाद में लिए जाने वाले लड्डू के घी में मिलावट के मामले को लेकर रविवार को आंध्र प्रदेश और उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भगवानपुर स्थित घी बनाने वाली एक कंपनी पर छापा मारा। इस कंपनी में बने घी का इस्तेमाल तिरुपति बाला मंदिर के प्रसाद वाले लड्डू में हो रहा था। टीम ने कंपनी में रखे घी के सैंपल लिए हैं। साथ ही दस्तावेजों को भी जब्त किया गया है। जांच अभी चल रही है। साथ ही किसी को भी कंपनी के भीतर जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


आंध्रप्रदेश स्थित तिरुपति बाला जी के मंदिर में लड्डू का जो प्रसाद दिया जा रहा था उसके घी में मिलावट की बात सामने आई थी। घी में पशु की चर्बी होने तक की बात कही गई थी। इस मामले को लेकर पूरे देश में चर्चा रही। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का संज्ञान लिया। मामले की जांच पड़ताल उच्च स्तर पर चल रही है। जांच पड़ताल में सामने आया है कि मंदिर से मिलने वाले प्रसाद लड्डू में जो घी इस्तेमाल हो रहा था।

Roorkee Crime: डंडे से पीट-पीटकर प्राइवेट स्कूल के चौकीदार की हत्या, CCTV में कैद हुई घटना

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यहां घी की सप्लाई तिरुपति बाला जी मंदिर में हो रही थी। जिसके चलते आंध्र प्रदेश व उत्तराखंड की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को कंपनी पर छापा मारा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने यहां घी, दूध और अन्य सैंपल लिए हैं।

कंपनी से यहां से ही घी की सप्लाई हो रही थी। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कंपनी में मिले घी व अन्य सामान के सैंपल लिए गए हैं। बताया गया है कि अब तक 70 हजार किलोग्राम घी की आपूर्ति मंदिर को हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें