इंस्टाग्राम के माध्यम से फंसाते हैं युवाओं को
युवाओं को फंसाने के लिए यह फर्म सोशल मीडिया का सहारा लेती है। इसके लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इसमें उन्होंने वर्क एब्रोड कंसलटेंसी नाम से आईडी बनाई हुई है। दावा किया जाता है कि वे विभिन्न देशों में नामी कंपनियों में नौकरी दिला सकते हैं। इसके साथ में कंसलटेंसी के मोबाइल नंबर आदि भी डाले जाते हैं। लोग इस पर संपर्क करते हैं और इनके जाल में फंस जाते हैं।
लवि और दिव्यांशु तैयार करते हैं ऑफर लेटर
मौके से बहुत से ऑफर लेटर बरामद हुए है। ये विभिन्न कंपनियों के नाम से तैयार किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि इन ऑफर लेटर को दिव्यांशु और तराना का भाई लवि तैयार करता है। पुलिस ने वहां से छपाई सामग्री भी बरामद की है।