न क्लर्क न चपरासी, शिक्षकों पर सारी जिम्मेदारी
स्कूल निर्माण के बाद इसे शुरू तो कर लिया गया लेकिन यहां पर शिक्षकों के अलावा किसी अन्य पद पर कोई तैनाती नहीं की गई है। यहां पर न तो क्लर्क है और न ही चपरासी, इसके अलावा चौकीदार भी यहां मौजूद नहीं है। ऐसे में शिक्षकों को ही सारी जिम्मेदारी उठानी पड़ रही है। सफाई से लेकर चौकीदारी और विभागीय कार्य भी शिक्षकों को ही करना पड़ रहा है।
स्कूल की बिल्डिंग नई बनी है। अब अन्य सामानों के लिए डिमांड भेजी गई है। जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
- केके गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी