इस मौके पर रविदास सेना के अध्यक्ष सोमपाल सिंह, पार्षद धीरज पाल, पार्षद चारु चंद्र, पूर्व सभासद चंद्रशेखर जाटव, रविदास महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट भारत कुमार, जाटों बस्ती से अजीत मधुकर जाटव, मास्टर रामस्वरूप, सोमपाल नियाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में मालवीय चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया।
यहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके बाद यह लोग एक रैली के रूप में पुराने कचहरी स्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर पहुंचे। रैली में भारी भीड़ रही, इस कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। रैली के दौरान जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें आरक्षण में क्रीमी लेयर वर्गीकरण के जाने पर विरोध जताया गया। इसे तुरंत वापस लेने की मांग की गई।