फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मां: बेटे के ऊपर बैठकर मुक्कों से पीटा, चीखा तो दांतों से काटा और फिर...वीडियो देख कांप गई लोगों की रूह

Wed, 17 Jul 2024 05:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कस्बावासियों ने बच्चे की निर्मम पिटाई की शिकायत झबरेड़ा पुलिस से की। जिसके बाद अब पुलिस ने महिला की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में एक मां के अपने बेटे को पीटने का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि मां ने बेटे के ऊपर बैठकर उसे मुक्कों से पीटा। मासूम चीखा तो दांतों से काटा। मां यही नहीं रुकी, बेटे का गला भी दबाया और उसका सिर भी जमीन पर पटका।

विज्ञापन


Roorkee Accident News: लखनाैता के पास दो कारों की हुई जबरदस्त भिडंत, दो लोगों की माैत, चार हुए घायल

विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कस्बावासियों ने बच्चे की निर्मम पिटाई की शिकायत झबरेड़ा पुलिस से की। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। अब मामले में कार्रवाई की जाएगी।  झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो झबरेड़ा का ही है। महिला को चिह्नित कर इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह वीडियो दो माह पुराना है, जो अब वायरल हो रहा है। महिला ने पति को डराने के लिए बच्चे को पीटने की वीडियो अपने बड़े बेटे से बनवाई है। मामले में महिला की काउंसलिंग कराई जाएगी। साथ ही इस मामले में पति की संलिप्तता की जांच की जाएगी।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें