फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: पटवारी को बंधक बनाने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर पहुंची तो टीम रह गई हैरान

Thu, 26 Sep 2024 10:17 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पटवारी धर्मेंद्र कुछ कागजों को लेकर गांव में फिरोज आदि के घर पहुंचे। यहां पर दो घंटे तक पटवारी और ग्रामीणों के बीच बहस हुई। मामले में कोई हल नहीं निकला। इसके बाद पटवारी ने स्वयं को बंधक बनाने की सूचना तहसील के अधिकारियों व पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजूड़ा गांव में एक पटवारी को बंधक बनाने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां ऐसा कुछ भी नहीं मिला। सूचना झूठी निकली। टीम का कहना है कि कुछ गलतफहमी होने की वजह से इस तरह की सूचना दी गई थी। मामला निपट गया है। 

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड़ा गांव निवासी मुख्तार की एक साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी 27 बीघा जमीन पत्नी बिलकिस और पुत्र फिरोज सनोवर और शाहबान के नाम होनी थी। जिसको लेकर परिजन लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे थे। दो दिन पूर्व क्षेत्र के थीथकी गांव में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जिलाधिकारी को भी इस मामले की शिकायत की गई थी।

जिस पर जिलाधिकारी ने पटवारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार की शाम को पटवारी धर्मेंद्र कुछ कागजों को लेकर गांव में फिरोज आदि के घर पहुंचे। यहां पर दो घंटे तक पटवारी और ग्रामीणों के बीच बहस हुई। मामले में कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


Roorkee: खानपुर में हादसा, रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार की ई-रिक्शा से हुई भिड़ंत, मौके पर दर्दनाक मौत

विज्ञापन

इसके बाद पटवारी ने स्वयं को बंधक बनाने की सूचना तहसील के अधिकारियों व पुलिस को दे दी। इसके बाद तहसीलदार विकास अवस्थी गांव में पहुंचे और पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद तहसीलदार पटवारी को अपने साथ लेकर चले गए। इस संबंध में तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं था। पटवारी और ग्रामीणों के बीच सौहार्द पूर्ण वातावरण में बात हुई है मारपीट का कोई मामला नहीं है, और बंधक बनाए जाने की बात झूठी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें