फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: सहेली के साथ रेलवे लाइन पर रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आई युवती, मौके पर हुई मौत

Wed, 01 May 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: युवती अपनी सहेली के साथ रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं। तभी ट्रेन आ गई और युवती उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
रील के चक्कर में गई युवती की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहेली के साथ रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर मोबाइल से रील बना रही एक युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ गई सहेली ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, वैशाली (20) निवासी हरिपुर टोंगिया बुग्गावाला, रुड़की में शिवपुरम स्थित अपने मामा नरेश के घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे वह अपनी सहेली के साथ शिवपुरम कॉलोनी के पास रहीमपुर रेलवे फाटक गई थी। इस दौरान दोनों सहेलियां मोबाइल से रेलवे पटरी के किनारे खड़े होकर रील बनाने लगीं।
 

Badrinath Highway: सोनला के पास हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस दौरान हरिद्वार से सहारनपुर की तरफ एक ट्रेन जा रही थी, उसकी चपेट में वैशाली आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेली से मिली सूचना पर मामा के परिवार के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि पता चला है कि हादसा मोबाइल पर रील बनाते समय हुआ है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें