फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: डीजे संचालक ने कांवड़ लेकर जा रहे महंत और उनके शिष्यों पर किया हमला, एक की आंखों की रोशनी गई

Tue, 30 Jul 2024 06:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Roorkee News: महंत मछेदर पुरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई की शाम को वह अपने शिष्य चिराग पुरी और गणेशपुरी के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने शिव बालाजी धाम जा रहे थे। इस दौरान डीजे संचालक ने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से कांवड़ लेकर गाजियाबाद जा रहे महंत और उनके शिष्यों के साथ मंगलौर क्षेत्र में एक डीजे संचालक ने मारपीट कर दी। डीजे संचालक ने उन्हें बुरी तरह से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गए। मारपीट में एक शिष्य की आंखों की रोशनी भी चली गई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के हिंडन विहार निवासी महंत मछेदर पुरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 जुलाई की शाम को वह अपने शिष्य चिराग पुरी और गणेशपुरी के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने शिव बालाजी धाम जा रहे थे। जब वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की चीनी मिल के पास पहुंचे तब वहां पर पहले से ही खड़े चौधरी डीजे परतापुर के साथ आए करीब 45 युवकों ने डीजे संचालक शहजाद चौधरी के कहने पर उनके साथ मारपीट कर दी।

जयकारों से गूंजी धर्मनगरी: सीएम धामी ने पैर धोकर किया कांवड़ियों का स्वागत, हेलीकाॅप्टर से की गई पुष्पवर्षा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शहजाद चौधरी गणेश विसर्जन के दौरान भी उन पर हमला कर चुका है। अब मारपीट में महंत मछेदर पुरी और चिरागपुरी के सिर में और हार्दिक पुरी के कंधे पर गहरी चोट आई है। सिर में चोट लगने के कारण चिराग पुरी की एक आंख की रोशनी भी खराब हो गई है। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने शहजाद चौधरी डीजे परतापुर व उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें