फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: बाग के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला युवा किसान का शव, चारों तरफ बिखरा था खून, हत्या की आशंका

Fri, 28 Jun 2024 09:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee News: पुलिस को सूचना मिली थी कि झबरीन के जंगल में एक किसान का शव बाग के अंदर चारपाई पर पड़ा हुआ है। उसके चारों तरफ खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
हत्या के बाद शव ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन के जंगल में शुक्रवार शाम एक युवा किसान का शव संदिग्ध हालात में मिला। युवक की हत्या के आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम मंगलौर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि झबरीन के जंगल में एक किसान का शव बाग के अंदर चारपाई पर पड़ा हुआ है। उसके चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

बेरहम मां: बेटी ने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो बेरहमी से की हत्या, फिर पंखे से लटका दिया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान कपिल कुमार(25) निवासी ग्राम कुरड़ी के रूप में हुई है। युवक की मौत कैसे हुई है इस संबंध में छानबीन की जा रही है उसके सिर पर पीछे की तरफ गोली का निशान है। इससे हत्या और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौके से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। इससे हत्या की आशंका बढ़ गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें