फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HNB Garhwal University: आठ जुलाई से होगी पीजी प्रवेश परीक्षा, छात्र यहां चेक कर सकते हैं पूरा शेड्यूल

Fri, 28 Jun 2024 03:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आठ जुलाई से प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। छात्र विवि की अधिकारिक वेबसाइट से समय सारणी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र में भी परीक्षा तिथि दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने पीजी विषयों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। आगामी आठ जुलाई से 13 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।I

विज्ञापन

इससे पूर्व तक सीयूईटी के माध्यम से पीजी में प्रवेश दिया जाता था, लेकिन बीते साल छात्रों को हुई परेशानी को देखते हुए विवि ने विश्वविद्यालय स्तर पर ही प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का फैसला लिया था।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि आठ जुलाई से प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। छात्र विवि की अधिकारिक वेबसाइट से समय सारणी देख सकते हैं। प्रवेश पत्र में भी परीक्षा तिथि दी गई है। उन्होंने बताया आठ जुलाई को एलएलबी, एलएलएम, एमबीए समेत एमएससी व एमए के कुछ पाठ्यक्रमों की चार शिफ्ट में प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


Uttarakhand:  कानूनी दांव-पेच में डिबार होने से नहीं बचेंगे नकलची अभ्यर्थी, UKSSSC ने की सख्ती, नियमावली तैयार
विज्ञापन


9 जुलाई को रिमोट सेंसिंग, राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान समेत 12 पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा होगी। 10 से 13 जुलाई तक भी एमएससी व एमए के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें