बताया जा रहा है कि सीएचसी के अंदर ही दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार लेकर आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। जिससे सीएचसी में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही एक-दूसरे से मारपीट करते रहे। बाद में कोतवाली से पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा जिसके बाद मामला शांत हो पाया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।