फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्राओं से की छेड़खानी, हाथ पर लिखा मोबाइल नंबर, फोन करने को कहा, हुआ गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 12:18 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

वाइवा लेते समय वह छात्राओं को गलत ढंग से छू रहा था। शुरू में तो छात्राओं को लगा कि शायद ऐसे ही हाथ लग गया हो लेकिन उसने कई छात्राओं के साथ ऐसा किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में प्रायोगिक परीक्षा लेने आए एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने छात्राओं को गलत तरीके से छू दिया। यहां तक की एक छात्रा के हाथ पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर फोन करने की बात कही। इससे भड़की छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा थी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.अब्दुल अलीम अंसारी परीक्षा लेने आया था। आरोप है कि वाइवा लेते समय वह छात्राओं को गलत ढंग से छू रहा था। शुरू में तो छात्राओं को लगा कि शायद ऐसे ही हाथ लग गया हो लेकिन उसने कई छात्राओं के साथ ऐसा किया। यहां तक कि उसने एक छात्रा का हाथ पकड़कर उसपर अपना मोबाइल नंबर लिख दिया और बात करने को कहा।

Mahal Singh Murder: कनाडा में महल सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी हरजीत सिंह काला का अंत, गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भड़की छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। वे प्राचार्य के पास पहुंचीं और लिखित में इसकी शिकायत की। इस बीच छात्राओं ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को भी फोन पर पूरी घटना की जानकारी दे दी।

पुलिस कॉलेज पहुंची और प्रोफेसर को पकड़कर अपने साथ कोतवाली ले आई। कॉलेज के छात्र-छात्राएं और स्टाफ भी गंगनहर कोतवाली पहुंच गया। यहां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया। पीड़ित छात्राओं ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ तहरीर दी।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि छात्राओं की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक कुड़कावाला, डाेईवाला, देहरादून का निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें