रिश्वत लेने वाले चौकी प्रभारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
गिरफ्तार आईएसबीटी के चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देवेश खुशगाल पर शिकायतकर्ता को डराने और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी लगा है। संवाद
आईएसबीटी चौकी के 11 पुलिसकर्मियों को हटाया
एसएसपी अजय सिंह ने आईएसबीटी चौकी में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को हटाया है। उन्हें जिले के अलग-अलग थानों में स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी की ओर से यह फेरबदल आईएसबीटी के चौकी प्रभारी देवेश खुगशाल के रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद किया गया है। चौकी में तैनात शेष पांच पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण किया जा सकता है।
पटेलनगर थाने पहुंचे एसएसपी
एसएसपी अजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पटेलनगर थाने का निरीक्षण किया। अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। सभी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने थानाध्यक्ष से लंबित शिकायतों की जानकारी मांगी।