फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के मैदान और सड़क पर ग्रामीणों संग भाजपाई

Fri, 27 Dec 2013 03:14 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डांडा लखौंड के ग्रामीणों ने भाजपाइयों संग राजीव गांधी खेल मैदान की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए एक बिल्डर के विरुद्ध प्रदर्शन कर धरना दिया।
विज्ञापन


प्रशासन पर दबाव बना रही प्रदेश सरकार
उनका कहना था कि बिल्डर की जमीन दूसरी ओर है, लेकिन खेल मैदान पर सड़क बनाकर कब्जा किया जा रहा है। गुरुवार को प्रदर्शन के दौरान कैंट विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासन पर दबाव बनाकर भूमाफिया को सरकारी जमीनों पर कब्जा करा रही है।

प्रकरण से मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भी सुनवाई न हुई तो मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि शासन-प्रशासन की मिलीभगत से बिल्डर को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


अवैध कब्जे की शिकायत कई बार डीएम से की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। कहा कि मामले को सड़क से सदन तक उठाया जाएगा। बाद में एडीएम हरक सिंह रावत मौके पर पहुंचे।

निष्पक्ष जांच का आश्वासन
उन्होंने तीन जनवरी को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कहा कि कब्जा गलत पाया गया तो उसे ध्वस्त किया जाएगा।

प्रदर्शन में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह चौहान, ग्राम प्रधान वीर सिंह चौहान, मोहन शर्मा, दीपक फरासी, रतन सिंह नेगी, राम किशोर चमोली, कपिल बोरा, अनुज कौशल, संजीव फरासी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, बिल्डर कंपनी के प्रतिनिधि रिटायर्ड कर्नल अमिताभ नाथ ने कहा कि कोई कब्जा नहीं किया गया है। कहा कि हाईकोर्ट से भी मामले में आदेश आ चुका है। आरोप लगाया कि खेल मैदान की जमीन को मुद्दा बनाकर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें