राजधानी दून में घंटाघर चौक के समीप गलत दिशा से आ रही एक स्कूटी सिटी बस की चपेट में आ गई। गनीमत यह रही कि स्कूटी चालक छिटककर दूर जा गिरा और बस की चपेट में आने से बच गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने सिटी बस चालक को नीचे उतारकर उसकी धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों का विवाद कोतवाली पहुंचा। मौके पर सीपीयू भी पहुंची। उन्होंने स्कूटी सवार को नियमों के तहत चलाने की नसीहत दी। बाद में सिटी बस यूनियन ने स्कूटी की मरम्मत भी करवा दी।
एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाला मोहित परेड ग्राउंड से प्रिंस चौक स्कूटी (यूके 07 एएन 7726) से जा रहा था। घंटाघर चौक पर जाम लगा हुआ था।
प्रेमनगर से आ प्रिंस चौक की तरफ आ रही सिटी बस (यूके 07 पीए 1144) के पीछे स्कूटी खड़ी हो गई। तभी स्कूटी सवार गलत दिशा से उसके आगे आ गया और ब्रेक मार दिए। तुरंत सिटी बस चालक से ब्रेक नहीं लगे और स्कूटी चपेट में आ गए।