फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: ऋतु खंडूडी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने सदन संचालन के अनुभव के बारे में ली जानकारी

Fri, 15 Apr 2022 08:23 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
ऋतु खंडूडी ने पीएम मोदी से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह और हाथ से बना हुआ आसन भेंट किया। भेंट वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने भी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। साथ ही ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें