फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक पर्यटन में जोखिम प्रबंधन व सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी : अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानक मंथन कार्यक्रम को साहसिक पर्यटन में सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित मानक मंथन कार्यक्रम में साहसिक पर्यटन में सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली विषय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अपर सचिव पर्यटन अभिषेक रुहेला ने कहा, उत्तराखंड को सुरक्षित एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार ने एसओपी तैयार की है। जोखिम प्रबंधन व सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन जरूरी है।
शुक्रवार को मानक मंथन में एडवेंचर टूरिज्म ऑपरेटर, प्रमाणन निकाय, परीक्षण एवं निरीक्षण एजेंसी, नियामक संस्था व उपभोक्ता प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अपर सचिव पर्यटन ने कहा उत्तराखंड में साहसिक खेलों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने सभी हितधारकों से सामूहिक प्रयास कर साहसिक पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा बीआईएस की ओर से विकसित मानक एडवेंचर पर्यटन गतिविधियों में एक सुदृढ़ व जोखिम आधारित प्रबंधन प्रणाली स्थापित करने का आधार प्रदान किया गया। उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली की अनिवार्यता व उद्योग, सेवा प्रदाताओं के साथ नियामक संस्थाओं के बीच आपसी प्रयास जरूरी हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तकनीकी सत्र में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान गोवा के विशेषज्ञ रवींद्र डोगरा ने सुरक्षा नीति व नेतृत्व की भूमिका, संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्धारण, गतिविधि विशिष्ट जोखिमों की पहचान व मूल्यांकन, प्रभावी जोखिम नियंत्रण उपाय, संचालन नियंत्रण एवं मानकीकृत कार्यप्रणाली, प्रतिभागियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में इंडस्ट्री एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, सिडकुल मेन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग, बीआईएस के उप निदेशक दर्पण चालिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें