फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: सांसद अनिल बलूनी बोले- चमोली जिले में मेडिकल कॉलेज, गैरसैंण में केवि की मिलेगी खुशखबरी

Fri, 27 Feb 2026 06:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

सांसद अनिल बलूनी नेकहा कि जल्द गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय और जिले में मेडिकल कॉलेज की जल्द खुशखबरी मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नगर के लिए एक इंडोर स्टेडियम की घोषणा भी की।
विज्ञापन
सांसद बलूनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका की ओर से कर्ण मंदिर परिसर में लगाए गए 100 फीट ऊंचे तिरंगे और गेट का सांसद अनिल बलूनी ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पलायन से गांव खाली हो रहे हैं। हम सभी को अपने गांवों को बचाने की आवश्यकता है। आगामी वर्षों में ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन निर्माण होने से यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और लोगों का आवागमन आसान होगा। उन्होंने कहा कि जल्द गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय और जिले में मेडिकल कॉलेज की जल्द खुशखबरी मिलेगी। इस दौरान उन्होंने नगर के लिए एक इंडोर स्टेडियम की घोषणा भी की।

विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद अनिल बलूनी के पहुंचने पर ममंद, कीर्तन मंडली, यूथ फिजिकल एकेडमी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बीते बृहस्पतिवार को इस्राइल दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की पहाड़ी टोपी पहनी थी जो उनके उत्तराखंड के प्रति स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जनगणना में लोग अपने गांव में नाम चढ़वाएं और गांव में ही वोट करें। खाली पड़े गांवों में समय-समय पर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जनपद में आने वाले समय में कई विकास कार्य होगें। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगे से लोगों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा बढ़ेगा। इस मौके पर उमा पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर और नगर की कीर्तन मंडली और ममंद ने कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांसद अनिल बलूनी ने ममंद और कीर्तन मंडली को स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, प्रदेश मंत्री सतीश लखेड़ा, पूर्व कबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी, जिपं उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खत्री, टीका प्रसाद मैखुरी, अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, अनिल सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, अधिवक्ता केपी सती, अरुण मैठाणी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें