चीखें सुनकर पहुंचे लोग
महिला की चीखें सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां पहुंचे। इस दौरान पार्षद ब्रिजपाल राणा ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, महिला को भी एम्स में भर्ती कराया गया।