मौन उपवास पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत किसानों को गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर आज बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन उपवास पर बैठे हैं। इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं के साथ किसान भी मौजूद रहे।
हरीश रावत ने कहा कि जब इंवेस्टर्स समिट के लिए अडानी, अंबानी, जैसे बड़े-बड़े अरबपति देहरादून आ रहे हैं तो कांग्रेस किसानों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाना चाहेगी। उत्तराखंड का किसान पस्त हाल है।
Uttarakhand: अब सीधे पीएमओ से जुड़ेंगी उत्तराखंड की 697 ग्राम पंचायतें, यूपीसीएल ने दिया बिजली कनेक्शन
गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ, जो मुआवजा मिला वह बहुत कम था, इकबालपुर चीनी मिल के बकाये का भुगतान नहीं हुआ। एक तरफ बड़े-बड़े अरबपति-खरब पतियों की चमक होगी, तो दूसरी तरफ देहरादून की वादियों में किसानों की व्यथा भी गूंजेगी।