फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परमार्थ निकेतन और शांतिकुंज पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूजा कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Wed, 11 Oct 2023 04:43 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सीएम शिवराज को नटराज अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
परमार्थ निकेतन पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज कल उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बुधवार को वह अपनी पत्नी के साथ ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन पहुंचे। यहां उन्होंने परमार्थ निकेतन के प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट की। साथ ही वेदमंत्रों और शंख ध्वनि के साथ मां गंगा का पूजन और अभिषेक किया। वहीं, विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। 

विज्ञापन


स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने सीएम शिवराज को नटराज अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ रहा है। वर्तमान समय में भारतीय समाज में नारियों की स्थिति में वास्तव में परिवर्तन देखने को मिला है। आज बेटियां अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना रही हैं। 

Hemkund Sahib Yatra: शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट, पहुंचे दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम चौहान हरिद्वार पहुंचे और शांतिकुंज में डॉक्टर चिन्मय पंड्या से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने शांतिकुंज में बनी समाधि पर पुष्प चढ़ाए। 

चुनाव की घोषणा होते ही आता हूं देवभूमि 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें