हरिद्वार पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीएम चौहान हरिद्वार पहुंचे और शांतिकुंज में डॉक्टर चिन्मय पंड्या से मुलाकात की। वहीं, उन्होंने शांतिकुंज में बनी समाधि पर पुष्प चढ़ाए।
चुनाव की घोषणा होते ही आता हूं देवभूमि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं, उन्होंने उत्तराखंड में नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफॉर्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों की प्रशंसा की।