फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: एम्स में भर्ती अपनी मां का हाल जानने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, जांच कर रहे डॉक्टर

Sun, 16 Jun 2024 04:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh News: सीएम योगी की मां इसी महीने दूसरी बार एम्स में भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं।
विज्ञापन
एम्स पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को एम्स में भर्ती किया गया है। वहीं, आज सीएम योगी भी अपनी मां से मिलने के लिए एम्स पहुंचे। एम्स में करीब आधा घंटा मां सावित्री देवी से हाल-चाल पूछने के बाद योगी आदित्यनाथ ट्रामा सेंटर में भर्ती रुद्रप्रयाग और पौड़ी खिर्सू के घायलों का हाल-चाल पूछने गए। यहां उन्होंने करीब 10 मिनट तक घायलों का हाल-चाल पूछा, उसके बाद वह अपने हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम योगी की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।

विज्ञापन

Uttarakhand: श्रीनगर में हादसा, खिर्सू मार्ग पर खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत चार की माैत, तीन घायल

एम्स ऋषिकेश के पीआरओ संदीप कुमार ने कहा कि सावित्री देवी का चिकित्सक बेहतर देखरेख कर रहे हैं। शनिवार को उनसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मिलने आए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें