फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश: नौकरी से हटाए जाने के विरोध में ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़े 11 कर्मचारी, मचा हड़कंप

Fri, 22 Oct 2021 03:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

गीता भवन की फार्मेसी हरिद्वार के सिडकुल शिफ्ट हो गई थी। जिसके चलते फार्मेसी में तैनात 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
टैंक पर चढ़े कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन की फार्मेसी से हटाए जाने से नाराज 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। इनमें एक कर्मचारी का 10 वर्षीय बेटा भी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि गीता भवन की फार्मेसी हरिद्वार के सिडकुल शिफ्ट हो गई थी। जिसके चलते फार्मेसी में तैनात 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। कर्मचारी पिछले दो साल से उनको वापस काम पर लेने की मांग कर रहे हैं। 

शुक्रवार को मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां आश्रम स्थित ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़ गए। उन्हें टैंक पर चढ़ा देख वहां अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें