चंडी देवी रोप-वे का टेंडर अटका
हरकी पैड़ी से चंडी देवी तक बनने वाले करीब सवा दो किलोमीटर रोप-वे की टेंडर प्रक्रिया अटक गई है। इस रोप-वे के लिए सिंचाई विभाग की कुछ जमीन की जरूरत थी। इसके लिए कारपोरेशन ने सिंचाई विभाग को पत्र भेजा था। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज की ओर से अभी हरी झंडी नहीं मिल पाई है। यह करीब 150 करोड़ का प्रोजेक्ट है। चंडी देवी जाने के लिए 740 मीटर का एक रोपवे पहले से भी है।
दून मेट्रो नियो का भी पहला पड़ाव पार
ऋषिकेश-नीलकंठ महादेव रोप-वे को हमारे बोर्ड ने पास करके कैबिनेट मंजूरी के लिए भेज दिया है। चंडीदेवी रोप-वे में सिंचाई विभाग की जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया गतिमान है। देहरादून मेट्रो नियो का प्रस्ताव सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। -जितेंद्र त्यागी, एमडी, उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन