फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुल अश्लील वीडियो शूट मामला : वीडियो बनाने वाला फोटोग्राफर गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के होटल डिवाइन गंगा कॉटेज और लक्ष्मणझूला में शूट किए गए अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पूर्व में गिरफ्तार हो चुकी फ्रांस की महिला के विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि मामले में फ्रांस की एक महिला की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। अश्लील वीडियो को महिला ने अपने इंटाग्राम पर शेयर कर दिया था। इसके बाद से क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से न सिर्फ तहरीर दी गई, बल्कि कई लोगों ने विभिन्न माध्यमों से अपना विरोध दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अश्लील वीडियो शूट करने वाले फोटोग्राफर को भी गिरफ्तार कर लिया। 

थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि फोटोग्राफर की पहचान विनोद सिंह निवासी तपोवन के रूप में हुई है। पूछताछ में पहले फोटोग्राफर ने वीडियो शूट करने से मना किया था। पुलिस की ओर से लक्ष्मणझूला के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया, जिसमें फोटोग्राफर 10 अगस्त को तड़के लक्ष्मणझूला पुल पर वीडियो शूट करता पाया गया। पुलिस ने सीसीटीवी क्लिप को सुरक्षित रख लिया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि अश्लील वीडियो प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार की गई फ्रांस की महिला के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी करवाया गया है। इसके तहत विवेचना पूर्ण होने तक महिला भारत से बाहर नहीं जा पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें