फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: सोशल मीडिया पर दोस्ती दे गई गम...दो किशोरों से मिलने गई किशोरी, दोनों ने की हैवानियत

Thu, 12 Sep 2024 11:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

एक नाबालिग की लड़कों से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। दोस्ती इतनी बढ़ गई कि आपस में फोन नंबरों का आदान-प्रदान भी हुआ। फोन पर भी बातें होने लगी। दोस्तों से अलग-अलग दिन घर से बाहर मिलने भी गई।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना और फिर उनसे मिलना एक किशोरी को भारी पड़ गया। दोनों दोस्तों ने अलग-अलग समय पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी भी दोनों नाबालिग ही हैं।

विज्ञापन


शहर क्षेत्र की एक नाबालिग की लड़कों से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। दोस्ती इतनी बढ़ गई कि आपस में फोन नंबरों का आदान-प्रदान भी हुआ। फोन पर भी बातें होने लगी। दोस्तों से अलग-अलग दिन घर से बाहर मिलने भी गई।

इस दौरान दोनों दोस्तों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बीते मंगलवार को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


Dehradun: 80 लाख की धोखाधड़ी करने का इनामी आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज से बेची थी जमीन

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि नाबालिग का मेडिकल कराया गया है। जिसकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। दुष्कर्म की घटना अगस्त व सितंबर माह में हुई है। प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि मामले में जांच की जा रही हैं। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें