फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि गंगा आपदा: तपोवन सुरंग से मिला एक और शव, इसी महीने मिल चुकीं तीन लाशें 

Tue, 22 Feb 2022 07:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

तपोवन सुरंग से सोमवार को भी एक शव बरामद हुआ था, जबकि एक सप्ताह पहले भी एक इंजीनियर का शव इसी सुरंग से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
तपोवन सुरंग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना की सुरंग से मंगलवार को एक और शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त दीपक टम्टा निवासी रविग्राम के रूप में हुई है। इसी महीने सुरंग से तीन शव बरामद हो चुके हैं। जबकि अभी तक 138 शव बरामद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


कुल 206 लोगों की हो गई थी मौत
पिछले साल सात फरवरी को ऋषिगंगा की आपदा में एनटीपीसी की 520 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की तपोवन सुरंग में कार्य कर रहे कई श्रमिक दफन हो गए थे। जबकि कुल 206 लोगों की मौत हो गई थी। तब कई महीने तक रेस्क्यू किया गया और कुछ शव भी बरामद हुए थे।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरंग से मलबा हटाने का काम अब भी चल रहा है, जिसके चलते फिर यहां से शव मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को यहां एक और शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त दीपक टम्टा निवासी रविग्राम जोशीमठ के रूप में हुई है। सोमवार को भी एक शव बरामद हुआ था, जबकि एक सप्ताह पहले भी एक इंजीनियर का शव इसी सुरंग से बरामद हुआ था। तीनों शव एनटीपीसी की निर्माणदायी संस्था ऋत्विक कंपनी के कर्मचारियों के हैं। अभी तक कुल 137 के शव बरामद किए जा चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें