आईएसबीटी के पास से गुजर रहे रिटायर्ड एडीजी की कार को एक डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कार सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। रिटायर्ड एडीजी ने ट्रक का पीछा कर उसे रुकवाया और पटेलनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
रिटायर्ड एडीजी विनोद रंजन ने पुलिस को बताया कि एक डंपर ने आईएसबीटी से आते हुए उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। रोकने का प्रयास किया तो चालक ने उसे और तेजी से आगे भगाना शुरू कर दिया। बताया कि उन्होंने 100 मीटर तक डंपर का पीछा किया। डंपर में सवार क्लीनर और चालक को रोका। उन्होंने कागजात दिखाने से भी मना कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।