फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण मामला : मुख्य आरोपी उमर गौतम ने उत्तराखंड के इस विवि में की थी पांच साल पढ़ाई, इसी दौरान स्वीकार किया इस्लाम

Sat, 26 Jun 2021 11:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

वर्ष 1980 में उमर ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में बीएससी एजी एंड एएच पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। वर्ष 1984 में उमर गौतम ने पढ़ाई के दौरान इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन
डॉ. मोहम्मद उमर गौतम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मांतरण के मुख्य आरोपी उमर गौतम का पंतनगर कनेक्शन सामने आते ही पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने लिंक खंगालने शुरू कर दिए हैं। पंतनगर में रहने के दौरान उसकी पांच साल की गतिविधियों की गोपनीय जांच की जा रही है। इसके अलावा मुस्लिम बहुल क्षेत्र में उसकी सक्रियता को भी अहम मानकर खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

 
उमर गौतम धर्मांतरण का मुख्य आरोपी
लखनऊ एसटीएफ की गिरफ्त में आया उमर गौतम धर्मांतरण का मुख्य आरोपी है। वर्ष 1980 में उसने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय में बीएससी एजी एंड एएच पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था। वर्ष 1984 में उमर गौतम ने पढ़ाई के दौरान इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था।

एसटीएफ ने उमर गौतम का पंतनगर कनेक्शन खंगालना शुरू कर दिया
इसके बाद वह जामिया पढ़ने चला गया था। लखनऊ एसटीएफ ने उमर गौतम को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद उसका पंतनगर कनेक्शन खंगालना शुरू कर दिया है। ऊधमसिंह नगर पुलिस के माध्यम से उसकी सभी गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

 

पंतनगर, किच्छा और जसपुर में कनेक्शन की गोपनीय जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को पंतनगर, किच्छा और जसपुर में उमर गौतम के कनेक्शन की गोपनीय जांच की गई। हालांकि जांच में कोई नई बात सामने नहीं आई है लेकिन मुस्लिम बहुल क्षेत्र होने पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को शक है कि उसकी इन क्षेत्रों में सक्रियता हो सकती है।

1980 से 1985 तक उमर गौतम पंतनगर विश्वविद्यालय में रहा
एसएसपी डीएस कुंवर ने बताया कि वर्ष 1980 से 1985 तक उमर गौतम पंतनगर विश्वविद्यालय में रहा। इसके बाद उसकी जिले में कोई सक्रिय गतिविधि सामने नहीं आई है। धर्मांतरण को लेकर सक्रियता के बिंदु पर भी जांच की जा रही है।

धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार उमर गौतम और जहांगीर आलम के देश भर के 24 राज्यों में उमर का नेटवर्क फैला होने का दावा किया जा रहा है।
 
विज्ञापन

मददगार के बारे में जुटाई जा रही है जानकारी

उमर के अन्य ठिकानों के साथ-साथ उसके मददगार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसे और उसकी संस्था को फंडिंग कहां से हो रही थी, उसके पीछे सिर्फ धर्मांतरण मकसद था या कुछ और भी इसके बारे में पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील मामला है। एटीएस की विभिन्न टीमों ने इसमें लगातार मेहनत की है।

बता दें कि 2 दिन पहले यूपी एटीएस ने उमर गौतम और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर बड़ी संख्या में किए जा रहे धर्मांतरण का खुलासा किया था।

उमर गौतम दिल्ली के जामिया नगर स्थित बटला हाउस में इस्लामिक दावा सेंटर नामक संस्था का संचालक है। उस पर आरोप है कि नोएडा के मूक बधिर स्कूल के दर्जनों छात्रों का धर्मांतरण कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें