तीज महोत्सव में महिलाओं ने नींबू डांस, गुब्बारा डांस समेत हिन्दी, गढ़वाली, जौनपुरी लोक गीतों पर जमकर डांस किया। मुख्य अतिथि निर्मला जोशी ने सभी महिलाओं को तीज महोत्सव की बधाई दी।
मसूरी में भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की ओर से मंगलवार को तीज महोत्सव आयोजित किया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 45 प्लस में रेखा सरियाल और 20 प्लस में किरण नौडियाल ने तीज क्वीन का खिताब जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेविका और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी ने शिरकत की।
विज्ञापन
तीज महोत्सव में महिलाओं ने नींबू डांस, गुब्बारा डांस समेत हिन्दी, गढ़वाली, जौनपुरी लोक गीतों पर जमकर डांस किया। मुख्य अतिथि निर्मला जोशी ने सभी महिलाओं को तीज महोत्सव की बधाई दी। भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रचिता ठाकुर ने कहा कि लंबे समय बाद महिलाएं तीज महोत्सव में एक मंच पर आई हैं।
महिला मोर्चा प्रभारी भावना शर्मा कहा कि दो साल बाद महिलाओं को त्योहार मनाने का मौका मिला है। वहीं तीज महोत्सव में 45 प्लस में रेखा सरियाल और 20 पल्स में किरण नौडियाल तीज क्वीन बनीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार, भाजपा उपाध्यक्ष अनीता जवाड़ी, विधायक प्रतिनिधि किरन, अनीता सक्सेना, सुनीता डबराल, नर्मदा नेगी, राजश्री रावत, मीरा सुयाल, मंजू चौहान, सुशीला पंवार, राजेश्वरी नेगी, अनीता पुंडीर, प्रभा बर्थवाल आदि मौजूद रहीं।