फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व परिषद के कार्यालय पर गरजे रजिस्ट्रार कानूनगो

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुनर्गठन किए जाने सहित विभिन्न नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के विभिन्न तहसीलों के आए रजिस्ट्रार कानूनगो ने मंगलवार को राजस्व परिषद के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, सोमवार से प्रदेशभर के रजिस्ट्रार कानूनगो कलमबद्ध हड़ताल पर हैं। मंगलवार को उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के बैनर तले प्रदेशभर से आए रजिस्ट्रार कानूनगो दून में राजस्व परिषद के कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर संघ लंबे समय से संघर्ष कर रहा है, लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे रजिस्ट्रार कानूनगो में गहरा रोष है। इससे पहले भी संघ ने आंदोलन कर सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण उन्हें मजबूरन कलमबद्ध आंदोलन को बाध्य होना पड़ा। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री मनोज पांडे, दीपक बेदवाल, शिव प्रसाद नौटियाल, अमरीश कुमार, धीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, अंकित कुमार, रतन सिंह, उदय सिंह पंवार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें