फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवा ध्यान दें, जारी हुआ 21 से 30 सितंबर होने वाली रैली का शेड्यूल

Fri, 13 Sep 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अगर आप भी देश सेवा करने की चाह रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आगामी 21 से 30 सितंबर तक छावनी बनबसा में कुमाऊं मंडल के छह जिलों की सेना भर्ती होगी। सेना भर्ती के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि समाप्त हो गई है। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन निकाल सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार, 21 सितंबर को पिथौरागढ़, डीडीहाट और बेरीनाग तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। 22 सितंबर को मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, गणांईगंगोली, थल, कनालीछीना और बंगापानी के युवाओं की भर्ती होगी।

23 को चंपावत जिले के पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरी और चंपावत के युवाओं की भर्ती होगी। 24 सितंबर को बागेश्वर जनपद की सभी तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी। 25 सितंबर को अल्मोड़ा, भिकियासैंण, चौखुटिया, सल्ट, रानीखेत के युवाओं की भर्ती होगी। 26 सितंबर को द्वाराहाट, अल्मोड़ा, सोमेश्वर, जैंती, भनोली के युवाओं की भर्ती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीपी से सत्यापित होगा आधार नंबर

27 सितंबर को नैनीताल, कौश्याकुटोली, बेतालघाट, नैनीताल, धारी के युवाओं के लिए भर्ती होगी। 28 सितंबर को हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी एवं लालकुआं के युवाओं की भर्ती होगी। 29 सितंबर को ऊधमसिंह नगर के काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं किच्छा और 30 सितंबर को ऊधमसिंह नगर के खटीमा, गदरपुर एवं सितारगंज के युवाओं की भर्ती होगी।

प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्र में ही अभ्यर्थियों को भर्ती के बारे के बारे में तमाम जानकारी प्राप्त होगी। सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों से रैली के दौरान आधार कार्ड से पंजीकृत मोबाइल फोन को अपने साथ रखने को कहा गया है। आधार कार्ड नंबर को सत्यापित करते समय पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसी ओटीपी के आधार पर नंबर को सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें