फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: महाकुंभ से पहले बिजनौर से जुड़ेगा रुड़की, डबल लेन होगा लक्सर-बालावाली मार्ग

Fri, 13 Sep 2019 08:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हरिद्वार महाकुंभ के आयोजन से पहले हरिद्वार में ट्रैफिक के दबाव को कम करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और उपाय तलाशा है। यूपी के बिजनौर से उत्तराखंड के लक्सर के बीच बालावाली में निर्माणाधीन पुल को डबल लेन मार्ग के जरिये रुड़की से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना के पूरे होने से रुड़की से मुरादाबाद की ओर जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार शहर में दाखिल नहीं होना पड़ेगा। इससे लक्सर-रुड़की की बिजनौर से जहां दूरी काफी कम हो जाएगी वहीं लोगों का समय भी बचेगा।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक उत्तरप्रदेश लोक निर्माण विभाग लक्सर को उत्तरप्रदेश के बिजनौर जनपद से जोड़ने के लिए बालावाली गंगा नदी पर एक डबल लेन पुल का निर्माण कर रहा है। लेकिन इस पुल को पूरा करने के लिए उसे उत्तराखंड की सीमा में 200 मीटर पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) बनाना है। इसके लिए उसने उत्तराखंड सरकार के सामने भूमि उपलब्ध कराने की पेशकश की, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने तय किया है लक्सर से बालावाली तक सिंगल रोड को कुंभ निधि से डबल लेन में तब्दील किया जाएगा। मोटर मार्ग का निर्माण महाकुंभ के आयोजन से पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव लोनिवि ओम प्रकाश की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि एप्रोच मार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि का स्वामित्व उत्तराखंड लोनिवि का होगा।

विज्ञापन

50 किलोमीटर कम होगा फासला

योजना के तहत लक्सर बालावाली के बीच डबल लेन बनने से यहां से बिजनौर की दूरी करीब 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। लोगों को जहां बिजनौर आने-जाने के लिए हरिद्वार तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा वहीं सफर का समय भी करीब एक घंटा कम हो जाएगा। कुल मिलाकर इस यौजना से लक्सर-रुड़की और आसपास के इलाकों के लोगों के अलावा इधर से होकर गुजरने वाले बाहरी लोगों को भी खासा फायदा होगा।

हरिद्वार में 30 फिसदी घटेगा ट्रैफिक
इस योजना के पूरा होने से उत्तर भारत के जम्मू, हरियाणा, पंजाब में स्थित वाणिज्य केंद्रों से भारी संख्या में आने वाले वाहनों को मुरादाबाद की ओर जाने के लिए हरिद्वार शहर में दाखिल नहीं होना पड़ेगा। अभी सहारनपुर सरसावा बार्डर एवं मुजफ्फरनगर करनाल बार्डर से वाहन मुरादाबाद जाने के लिए हरिद्वार शहर में दाखिल होकर मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करते हैं।

योजना के बनने से ऐसे वाहन बिजनौर-रुड़की के बीच बने डबल लेन और पुल से मुरादाबाद की ओर जा सकेंगे। इससे हरिद्वार शहर में ट्रैफिक का करीब 30 फीसदी दबाव कम होने की संभावना है। महाकुंभ के लिहाज से ये काफी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें