इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नई भर्ती प्रक्रिया की अनुमति दे दी है। निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही चयन आयोग वन दरोगा के 316 और सहायक लेखाकार के 90 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।
वहीं, चयन आयोग ने जिन पदों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनमें चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संस्तुति संबंधित विभागों को भेज सकता है। लेकिन विभागों के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों पर रोक रहेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग से नए पदों की भर्ती के लिए अनुमति मिल चुकी है। शीघ्र ही आयोग रिक्त पदों की विज्ञप्ति और कलेंडर जारी करेगा। आचार संहिता से आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी।
- संतोष बडोनी, सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग