फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recruitment: 73 प्रतिशत ने दी वाहन चालक भर्ती की परीक्षा, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कराई तीन परीक्षाएं

Mon, 13 Jun 2022 05:30 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वाहन चालकों के 164 पदों के सापेक्ष 19,300 उम्मीदवार थे, जिनमें से 14,139 (73 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वाहन चालक पद की परीक्षा 25 अंकों की और एक घंटे की थी। इसके बाद अब वाहन संचालन का परीक्षण होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में वाहन चालक भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रविवार को हुई वाहन चालक भर्ती परीक्षा में 73 प्रतिशत उम्मीदवार शामिल हुए। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रविवार को विभिन्न केंद्रों पर वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पैच राइडर, मत्स्य निरीक्षक, कर्मशाला अनुदेशक व अन्य पदों की भर्ती परीक्षाएं कराईं।

विज्ञापन


वाहन चालकों के 164 पदों के सापेक्ष 19,300 उम्मीदवार थे, जिनमें से 14,139 (73 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। मत्स्य निरीक्षक के 28 पदों के सापेक्ष 107 उम्मीदवार थे, जिनमें से 72 (67.28 प्रतिशत) ने परीक्षा दी। कर्मशाला अनुदेशक व अन्य के 157 पदों के लिए 5416 उम्मीदवार थे, जिनमें से 4226 (78 प्रतिशत) ने परीक्षा दी।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : अब तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हेमकुंड साहिब में 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि वाहन चालक पद की परीक्षा 25 अंकों की और एक घंटे की थी। इसके बाद अब वाहन संचालन का परीक्षण होगा। मत्स्य निरीक्षक की परीक्षा दो घंटे की थी। शाम की पाली में कर्मशाला अनुदेशक व अन्य की परीक्षा हुई। परीक्षाओं के साथ हर उम्मीदवार की बायोमीट्रिक हाजिरी हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें