फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra : अब तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हेमकुंड साहिब में 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Mon, 13 Jun 2022 04:25 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। बदरीनाथ धाम 671226 श्रद्धालु और केदारनाथ धाम में अब तक 647966 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से बाधित चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रा के 40 दिनों के भीतर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 20 लाख पहुंचने वाला है। अब तक करीब 19 लाख 43 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन


वहीं हेमकुंड साहिब में भी 77 हजार से अधिक श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि चारधाम यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। बदरीनाथ धाम 671226 श्रद्धालु और केदारनाथ धाम में अब तक 647966 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें...National Herald Case:  एआईसीसी प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा- बीजेपी बौखला गई है, क्योंकि उसकी थ्री डी पॉलिसी है

केदारनाथ धाम में 66274 तीर्थयात्री हेलीकाप्टर से पहुंचे। गंगोत्री धाम में 357091 और यमुनोत्री धाम में 267038 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की संख्या 77759 पहुंच गई है। चारों धामों में धीरे-धीरे तीर्थयात्रियों की भीड़ सामान्य हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें