फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीसी की ग्रेजुएशन सेरेमनी में उत्तराखंड के रविंद्र को गोल्ड मेडल

Sat, 04 Jun 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • भारतीय सैन्य अकादमी में 107वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी
  • आर्मी कैडेट कॉलेज के 50 कैडेट हुए मुख्यधारा में शामिल
विज्ञापन
ग्रेजुएशन सेरेमनी में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनरे लेता कैडेट - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) की ग्रेजुएशन सेरेमनी में उत्तराखंड के रविंद्र सिंह रावत को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल से नवाजा गया। शुक्रवार को एसीसी की 107वीं ग्रेजुएशन सेेरेमनी में रविंद्र सिंह रावत सहित तमाम कैडेट्स को उनके प्रदर्शन के लिए अवार्ड दिए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईएमए के ऐतिहासिक चेटवुड हॉल में आईएमए कमांडेंट ले. जन. एसके सैनी ने एसीसी के 107वें कोर्स के 50 कैडेट्स को ग्रेजुएशन की उपाधि दी और अवार्ड से नवाजा। 29 कैडेट्स ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम और 21 कैडेट्स साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएट हुए हैं।

कॉलेज से पासआउट यह कैडेट्स अब आईएमए में एक साल का कठोर प्रशिक्षण हासिल कर आईएमए से पासआउट होंगे। आईएमए कमांडेंट ने अब अफसर बनने जा रहे इन कैडेट्स को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर एसीसी के विंग कमांडटर ब्रिगेडियर नीकेश नंदन भी मौजूद रहे। सेरेमनी में उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी रविंद्र सिंह रावत को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल और सर्विस सब्जेक्ट में कमांडेंट सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कैडेट्स को मिला अवार्ड
सीओएएस गोल्ड मेडल : कैडेट रविंद्र सिंह रावत
सीओएएस सिल्वर मेडल : कैडेट बिस्वजीत कार
सीओएएस ब्रांज मेडल : कैडेट अशक हुसैन
कमांडेंट्स बैनर : कारगिल कंपनी
कमांडेंट सिल्वर मेडल सर्विस : कैडेट रविंद्र सिंह रावत
कमांडेंट सिल्वर मेडल ह्यूमैनिटीज : कैडेट बिक्रमजीत सिंह
कमांडेंट सिल्वर मेडल साइंस : कैडेट बिस्वजीत कार
(सीओएएस : चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें