फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड धारक ध्यान दें, इस नए नियम पर ध्यान नही दिया तो बाद में पछताएंगे

Sat, 24 Nov 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ration card
विज्ञापन

अगर आप भी राशनकार्ड धारक हैं तो ध्यान दीजिए। अब अगर इस नए नियम पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको परेशानी से दो चार होना पड़ेगा। एक जगह से दूसरी जगह जाने पर राशन कार्डों का केवल सूची से नाम कटाने से अब काम नहीं चलेगा, इसके लिए पहले राशन कार्ड को ऑनलाइन रद्द कराना पड़ेगा।

विज्ञापन


इसके बिना दूसरी जगह भी राशन कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इस तरह के राशन कार्ड ‘एक्जिस्टिंग राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम’ सॉफ्टवेयर पर पकड़ में आ रहे हैं। 
 

दरअसल, एनआईसी के जरिये आरसीएमएस सॉफ्टवेयर में अपग्रेड किया गया है। इस सॉफ्टवेयर से आधार संबंधी फर्जीवाड़ा पकड़ने के साथ ही आधार डुप्लीकेसी के मामले पकड़ में आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामला रुद्रप्रयाग का सामने आया। 

रुद्रप्रयाग निवासी मनोज कुछ साल से देहरादून में निवास करते हैं। वह राशन कार्ड बनवाने के लिए आपूर्ति कार्यालय पहुंचे। जब कार्यालय के कर्मचारियों ने आवेदन किया तो सामने आया कि रुद्रप्रयाग में उनका पहले ही राशन कार्ड बनाया जा चुका है।
 
विज्ञापन

इस दौरान मनोज ने बताया कि वह रुद्रप्रयाग से अपना नाम कटवाकर लाए हैं। इस पर अधिकारी ने बताया कि उनको ऑनलाइन ही आवेदन रद्द कराना होगा। इसके बाद ही वह नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे।

शुक्रवार को जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जागरुकता के अभाव में राशन उपभोक्ता दस्तावेजों से तो नाम हटा लेेता है लेकिन अब ऑनलाइन सिस्टम होने के बाद उसे ऑनलाइन की अपने राशन को रद्द कराना होगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें