फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे दुष्कर्म किया, 37 लाख रुपये भी हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि वह समय-समय पर रुपये लेता रहा। कुल मिलाकर उसने 37 लाख रुपये भी युवती से हड़प लिए। रायपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के बच्चे अबुधाबी में रहते हैं। अब आरोपी महिला को उनके पास भी नहीं जाने दे रहा है।
विज्ञापन

एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को तहरीर देकर महिला ने बताया कि वह चार सालों से अमित गर्ग निवासी न्यू यमुना कॉलोनी के संपर्क में थी। वह अबुधाबी में नौकरी करती थी। उसके दोनों बच्चे भी वहीं रहते हैं। पिछले दिनों वह देहरादून आई थी। गर्ग ने उससे शादी का वादा किया था। इस दौरान उसने कई बार उससे पैसे मांगे। इस पर युवती ने कभी भाई से तो कभी अपने किसी रिश्तेदार से उधार मांगकर अमित गर्ग को रुपये दे दिए।
कुल मिलाकर अमित के पास 37 लाख रुपये चले गए। इस बीच जब उसने शादी करने को कहा तो आरोप है कि उसने मना कर दिया। आरोप है कि उसने देहरादून स्थित एक संपत्ति का अनुबंध भी महिला से करवा लिया। जब पैसे वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि अमित अब उसे ब्लैकमेल भी कर रहा है। इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें