फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव का नया बयान: सोमवार से खोलूंगा फार्मा कंपनियों की पोल, जिसकी जो मर्जी है कर लो

Sat, 05 Jun 2021 12:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

एलोपैथ को लेकर दिए गए बयान के बाद से बाबा रामदेव के हर रोज नए बयान सामने आ रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि दवा ही नहीं, टेस्ट और ऑपरेशन माफिया भी हैं, जो मरीजों को लूट रहे हैं। 
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा रामदेव ने फार्मा कंपनियों के खिलाफ अपनी लड़ाई की धार तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार से फार्मा कंपनियों की पोल खोलेंगे। वह पहले से कह रहे हैं। उनकी जो मर्जी वो कर लें। बाबा ने कहा कि दवा ही नहीं, टेस्ट और ऑपरेशन माफिया भी हैं, जो मरीजों को लूट रहे हैं। 

विज्ञापन


हरिद्वार: बाबा रामदेव बोले- व्यापार नहीं मौत का कारोबार कर रहीं विदेशी फार्मा और न्यूट्रिशन कंपनियां

योग शिविर में शुक्रवार को साधकों को योगासन कराते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि उनकी लड़ाई गलत काम करने वालों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वह अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर जेनेरिक दवाओं की लिस्ट डालेंगे, जो मात्र दो रुपये की बिकती हैं। वहीं ब्रांडेड कंपनियों की वही दवाएं कई गुना महंगी बिकती हैं।
विज्ञापन


हरिद्वार: बालकृष्ण बोले- रामदेव के वैक्सीन नहीं लगाने पर भ्रम है तो सरकार उन्हें बना दे ब्रांड एंबेसडर

कुछ बुरे डाक्टर महंगी दवाएं ही मरीजों के पर्चे पर लिखते हैं। स्वामी रामदेव ने आरोप लगाया कि ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं लिखने वाले डॉक्टर कमीशन खाते हैं। जेनरिक दवाएं न लिखकर उसी साल्ट की महंगी दवाएं लिखते हैं। इनका इस खेल को बंद करवाने के लिए कोर्ट भी जाऊंगा। 

रामदेव एलोपैथी विवाद: आईएमए ने कहा- एलोपैथिक अस्पतालों में नहीं होने देंगे कोरोनिल का इस्तेमाल

विज्ञापन

आईएमए वालों को पेंट में दिखती है इम्यूनिटी

स्वामी रामदेव ने कहा कि कोरोना के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने वाला पेंट भी आ गया है। पेंट में आईएमए वालों को इम्यूनिटी दिखती है, लेकिन कोरोनिल और कपाल भाति में इम्यूनिटी नजर नहीं आती है। 

रूद्राक्ष माला का अपना विज्ञान 
स्वामी रामदेव ने कहा कि रूद्राक्ष और तुलसी की माला पहनने पर भी कुछ लोग सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी की टोपी और क्रॉस पहनने पर सवाल नहीं उठाते हैं तो हमसे रूद्राक्ष और तुलसी की माला पहनने पर क्यों पूछा जाता है। उन्होंने कहा कि माला पहनने का अपना विज्ञान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें