फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के शक्तिशाली नौकरशाह को हटाकर रामास्वामी को दिया चार्ज

Thu, 14 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में सबसे शक्तिशाली नौकरशाह रहे रिटायर्ड आईएएस राकेश शर्मा को अब उत्तराखंड राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद से भी मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी राजस्व परिषद के नए अध्यक्ष होंगे। जबकि श्रीधर बाबू अद्दांकि को उत्तरकाशी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। अद्दांकि दूसरी बार उत्तरकाशी के डीएम बने है। 

शासन ने बुधवार को मामूली फेरबदल किया है। अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ ही उत्तराखंड राजस्व परिषद के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक यह पद रिटायर्ड आईएएस राकेश शर्मा के पास था।
विज्ञापन


उत्तरकाशी के डीएम विनय शंकर पांडेय का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब वह शासन में वित्त, नियोजन, खनन, उच्च शिक्षा विभाग के अपर सचिव, निदेशक खनन व लेखा परीक्षा (ऑडिट) के साथ ही मुख्य सचिव का स्टाफ आफिसर-2 के पद की जिम्मेदारी दी गई है। शासन में यह जिम्मेदारी संभाल रहे श्रीधर बाबू अद्दांकि को विनय शंकर पांडेय के स्थान पर उत्तरकाशी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

अभी बड़े फेरबदल से परहेज करेगा राजभवन
ब्यूरोक्रेसी में बड़े फेरबदल से पहले राजभवन फिलहाल किसी भी राजनीतिक दल की सरकार के गठन का इंतजार करेगी। सरकार जब तक थी तो कई आईएएस आईपीएस जिलों में तैनाती के लिए जुगाड़ लगाए थे, सरकार गई तो सबके मंसूबे धरे रह गए।
विज्ञापन


रबदल को लेकर राजभवन अभी जल्दी में नहीं है, इसलिए बुधवार को जरूरी फेरबदल ही किया गया, लेकिन यदि एक दो सप्ताह में किसी की सरकार नहीं बनी तो फिर बड़ा फेरबदल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें