फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान मुबारक, आज से शुरु होंगे रोजे

Mon, 30 Jun 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के रोजे सोमवार से शुरू होंगे। तराबीह की नमाज रविवार से अदा की जाएगी। शनिवार को रमजानुल मुबारक के चांद की तस्दीक नहीं हुई।
विज्ञापन


लोगों ने तैयारियां की पूरीं
रमजान के रोजे सोमवार से शुरू होंगे। शहर की 80 मसजिदों में तराबीह की नमाज अदा की जाएगी। रमजानुल मुबारक के इस्तकबाल की लोगों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मसजिदों के अलावा घरों में भी लोगों ने तराबीह की नमाज अदा करने का इंतजाम किया है। शहर काजी मोहम्मद अहमद कासिमी ने बताया कि शनिवार को देश के किसी भी हिस्से में चांद की तस्दीक नहीं हुई है।
विज्ञापन


रविवार से तराबीह शुरू होगी। उन्होंने बताया कि शहर में रमजानुल मुबारक बहुत ही सादगी और सुकून के साथ मनाया जाता है।

सहरी में लाउड स्पीकर न बजाएं
शहर काजी मोहम्मद अहमद कासिमी ने अपील की है कि सुबह सहरी में लोगों को उठाने के लिए लाउड स्पीकर न बजाएं।

उन्होंने कहा कि सहरी के वास्ते उठने के लिए एलार्म वगैरह लगा लें। घर के लोग एक-दूसरे को उठा दें। लाउडस्पीकर के शोर से दूसरे लोगों की नींद खराब हो सकती है। शोर से मरीज को तकलीफ हो सकती है।
विज्ञापन


शहर काजी कासिमी ने कहा कि शरीअत इसकी इजाजत नहीं देती कि किसी को तकलीफ दी जाए।

उन्होंने कहा कि अगर कोई मरीज है जिसे तेज आवास से तकलीफ हो सकती है या किसी की नींद में खलल पड़ सकता है तो तिलावत धीमे से की जाए। शहर काजी ने बताया कि पैगंबर-ए-इसलाम ने इखलाक पेश करने पर अधिक जोर दिया है।

खजूर और सूतफैनी की सजी दुकानें
रमजानुल मुबारक की आमद के मद्देनजर खजूर, सूतफैनी की दुकानें सज गई हैं। खजूर से लोग रोजा खोलते हैं और सूतफैनी का इस्तेमाल सहरी में किया जाता है।

इनामुल्लाह बिल्डिंग, माजरा, चंदर नगर आदि क्षेत्रों में अलग-अलग किस्मों के खुजूर और सूतफैनी की दुकानें लगी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें