फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी दून में ईद-उल-फितर की धूम

Tue, 29 Jul 2014 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद मंगलवार को देहरादून में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। ईद-उल-फितर के मौके पर सुबह से ही राजधानी की सड़कों पर चहल-पहल दिखाई देने लगी।
विज्ञापन


ईद की नमाज के लिए घर के बड़े लोगों के साथ ही बच्चे भी मस्जिद पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल मौजूद रहा।

बादल रहने की वजह से सोमवार शाम तक ईद का चांद नजर नहीं आया था, लेकिन दूसरे शहरों से तस्दीक के बाद मंगलवार को ईद मनाने की घोषणा कर ली गई।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद की नमाज की शुरुआत माजरा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे हुई। हर जामा मस्जिद में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। क्लेमेंटटाउन ईदगाह में सुबह 9:30 बजे, जबकि बिंदाल ईदगाह में सुबह दस बजे नमाज अदा हुई।

सहारनपुर में बिगड़े हुए हालातों के मद्देनजर राजधानी पुलिस ने पूरी चौकसी बरती।

एडीजी राम सिंह मीणा ने कहा कि ईद पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जहां भी ईद की नमाज हुई, वहां रात से ही पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

यहां हुई ईद की नमाज

मस्जिद माजरा : 8:30 बजे
ईसी रोड मस्जिद : 8:45 बजे
मदरसा माजरा : 9:00 बजे
मस्जिद कांवली गांव : 9:00 बजे
ईदगाह माजरा : 9:30 बजे
मुस्लिम कॉलोनी मस्जिद : 9:00 बजे
शहीद भगत सिंह कॉलोनी मस्जिद : 9:30 बजे
ईदगाह बिंदाल : 10:00 बजे
जामा मस्जिद पलटन बाजार : 10:30 बजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें