फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: राजस्थान का 20 हजार का इनामी बदमाश दून से गिरफ्तार, 12 साल से चल रहा था फरार

Thu, 07 May 2026 10:51 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

12 साल से फरार राजस्थान का 20 हजार का इनामी बदमाश दून से गिरफ्तार किया गया। बदमाश को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
इनामी बदमाश दून से गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान के 20 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2014 में राजस्थान में लूट और अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों के अपराधियों की जानकारी जुटाने के लिए विशेष टीम गठित की थी।

विज्ञापन


जांच के दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दर्ज लूट और अपहरण के मामले में वांछित देवेश मोर्या देहरादून में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा है। आरोपी पर राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वह पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था।

गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कैंट थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवेश मोर्या पुत्र नंद लाल मोर्या निवासी न्यू वसंत विहार, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: भाजपा के आठ विधायकों की फंस सकती है तैयारी और उम्मीदवारी, पार्टी के दो सर्वे की कसौटी पर हुए फेल
विज्ञापन


एलआईसी एजेंट बनकर बुलाया, फिर लूट लिया
एसटीएफ के मुताबिक वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट बनकर फोन किया था। मिलने के लिए बुलाने के बाद आरोपी ने रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण किया और उसी की गाड़ी में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें