फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़ेंगे हरिद्वार के 15 मदरसे, अध्यक्ष से मिले प्रतिनिधि

Thu, 07 May 2026 10:30 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार के 15 मदरसे राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़ेंगे। मदरसों के प्रतिनिधि इस संबंध में प्राधिकरण के अध्यक्ष से मिले।

विज्ञापन
मदरसा स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से हरिद्वार के 15 मदरसे जुड़ेंगे। मदरसों के प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी से मिलकर इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया है। मदरसों के प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अध्यक्ष को बताया कि उनके मदरसे वर्तमान में शिक्षा विभाग से विधिवत मान्यता प्राप्त हैं, वे उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से जुड़कर अपनी शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना चाहते हैं।

विज्ञापन


प्रतिनिधियों ने अनुरोध किया कि प्राधिकरण से संबद्धता की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और संस्थानों को प्रशासनिक सहयोग मिल सके। इस पर अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि प्राधिकरण इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा।

इन मदरसों ने सौंपा आवेदन पत्र

प्राधिकरण के अध्यक्ष को फलाह-ए-दारेन मॉडर्न स्कूल, इंडियन स्कॉलर्स एकेडमी, आईशा इंटरनेशनल एकेडमी, मॉडर्न टैलेंटेड सक्सेस एकेडमी, नोवा फ्यूचर एकेडमी, दा रॉयल एकेडमी, मदरसा इमामिया पठानपुरा, मदरसा सोफिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी रुड़की, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल जूनियर हाई स्कूल भंगेड़ी, मॉडर्न आदर्श पब्लिक जूनियर हाई स्कूल सिकरौडा, राव असगर अली मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल खेडी, इंटर कॉलेज हजारा ग्रांट सहित अन्य ने आवेदन पत्र दिया।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पीएम मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर, झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें