फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार

Fri, 13 May 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश में शुक्रवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। राजधानी में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में बृहस्पतिवार को कई जगहों पर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में भी दिनभर आंशिक बादल रहे। दोपहर के वक्त कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


चारधाम यात्री रहें तैयार
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा मार्गों पर 14 मई से बारिश से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल आगामी दो दिन तीर्थयात्रियों को बारिश के लिए तैयार होकर जाने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें